गाड़ी जा समाई नाले में ,दो लोगों की मौत, देखिए वीडियो

0
54

गाड़ी जा समाई नाले में ,दो लोगों की मौत

देखिए वीडियोScreenshot 20250804 111504 Gallery

राजिम मुख्य मार्ग पर सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ब्रेजा कार का अचानक टायर फट गया। नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार सीधे सड़क से करीब 25 फीट नीचे सरगी नाले में जा गिरी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी पांचों कार सवार बिलाईगढ़ के भटगांव इलाके के निवासी थे और भूतेश्वर नाथ दर्शन के लिए निकले थे।