तेज रफ्तार कार ने दो लोगो को मार डाला
सड़क किनारे बना बना रहे थे ब्रेक डाउन ट्रक
मृतक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी

कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाट एनएच 130 पर यह घटना घटी
।मोरगा चौकी पुलिस को दी गई जानकारी पर 112 और एनएच रोड पर तैनात एंबुलेंस मौके पर पहुची ।जहा एक कि मौके पर ही मौत हो गई थी वही दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दमतोड़ दिया।
ट्रक मदनपुर घाट पर ब्रेकडाउन हालत में खड़ी हुई थी जिसे वाहन का चालक और परिचालक दोनों बना रहे थेईसी दौरान तेज रफ्तार कर क्रमांक सीजी 12 एलजी 7728 ने सामने से ठोकर मारते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद उस्मान उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ और दूसरा कृष्ण मुरारी पांडे 32 वर्षीय गढ़वा झारखंड निवासी था




