पद तो आते जाते रहेंगे लेकिन स्नेह एवं अपनत्व हमेशा रहना चाहिए -महापौर संजू देवी राजपूत ,महिला साहू समाज बालकों ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया सावन उत्सव

0
170

Acn18. Com/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला साहू समाज बालको द्वारा इंदिरा मार्केट स्थित साहू सदन बालकों नगर में सहपरिवार सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत द्वारा साहू समाज की आराध्या, कुलदेवी, भक्त माता कर्मा की आरती व तैल चित्र में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महापौर ने महिला साहू समाज द्वारा सावन उत्सव आयोजन की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पद तो आते-जाते रहेंगे लेकिन अपनों के मध्य अपनत्व एवं स्नेह हमेशा बरकरार रहना चाहिए चाहे कोई कितने भी ऊंचे पद पर क्यों ना पहुंच जाये , एक सामान्य स्त्री के रुप में जीवन के अनुभवों को भी साझा किया। महिला साहू समाज के लगभग सभी सदस्यों ने इस मनभावन कार्यक्रम मे बड़े ही उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं खुशियों के पल बटोरे ।

IMG 20250723 WA0017

 

रैम्पवाक में उपस्थित नारी शक्तियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा व कला का परिचय दिया। इस पल को खास बनाने के लिए मनोरंजन के दृष्टिकोण से विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , सावन क्वीन का खिताब उमा गोरेलाल साहू , उपविजेता गुंजा चंद्रकांत साहू एवं अंजू भुवन साहू व विजयी खेल प्रतिभागी प्रियंका साहू, पायल साहू, खोमेश्वरी साहू, अंजू साहू, वंदना साहू को महापौर संजू देवी राजपूत ने उपहार देकर सम्मानित किया तथा सावन क्वीन को ताज पहनाकर हौसला बढ़ाया। उपस्थित सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा व जमकर थिरके एवं गीतों के माध्यम से अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। सभी सदस्यों ने प्रत्येक विधा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आनंद के पलो को स्वर्णिम स्मृति के रुप में संजोया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना रुनेझा, मंडल उपाध्यक्ष रेणुप्रसाद , हिमानी साहू (अध्यक्षा), पूजा साहू (सचिव), कविता साहू (कोषाध्यक्ष), छाया साहू, गुंजा साहू, रश्मि साहू, पलक साहू, मनीषा साहू, कीर्ति बाला साहू, उषा साहू, ज्योति साहू, अर्चना साहू, दीनू साहू, संगीता साहू, अनीता साहू, सरस्वती साहू, नीता साहू, रानी साहू, नीशिकला साहू, साक्षी साहू, इंदु उपासना साहू, जान्हवी साहू, गरिमा साहू, कविता साहू, रुती साहू, भूमिका साहू, संगीता साहू, तरुणलता साहू, रुक्मणी साहू, कविता साहू, नागेश्वरी साहू, संध्या साहू, आकांक्षा साहू, प्रिया साहू, गिरिश साहू, अंजू साहू, इंदू साहू, रानी साहू, बबली साहू, रामहिन साहू, मधु मनीषा साहू एवं भारी संख्या में बच्चे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कविता साहू एवं हिमानी साहू ने किया व आभार प्रकट सचिव पूजा साहू ने किया।