Home Astrology चोरों ने पार कर दिया महाराणा प्रताप का भाला

चोरों ने पार कर दिया महाराणा प्रताप का भाला

0
75

चोरों ने पार कर दिया महाराणा प्रताप का भालाScreenshot 20250715 123055 Gallery

जिन महाराणा प्रताप के भाले का सामना हाथी भी नहीं कर पाते थे जिनके सामने आने से बड़े-बड़े सुरमा मल त्याग देते थे उन्हीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का भाला अज्ञात लोग छीन ले जाने में सफल हो गए

यह शर्मनाक घटना अंबिकापुर की है महाराणा प्रताप चौक पर लगी प्रतिमा के हाथ में भाला भी थमा दिया गया था। चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की रोबदार मूंछें देख कर उनके जैसा साहसी होने का लोगों का मन कहा करता है। अब उन्हें महाराणा प्रताप के हाथ में रखा भाला बीती रात चोरों ने गायब कर दिया

यही नहीं चोरों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से दीनदयाल जी का चश्मा भी ले भागे हैं। दोनों घटनाओं ने साबित कर दिया है की अंबिकापुर चोरों के शिकंजे में है चोरों को किसी का भय नहीं है तभी तो रोशनी से नहाए चौक पर स्थापित प्रतिमाओं से भाला और चश्मा लेकर वे आसानी से निकल भागते हैं