Home Astrology मुर्गा भात खाने के बाद पैसे नही देने पर हुआ विवाद,होटल संचालक...

मुर्गा भात खाने के बाद पैसे नही देने पर हुआ विवाद,होटल संचालक की जमकर पिटाई,सर पर आई चोंट,घटना के बाद एक फरार दूसरे की तलाश जारी

0
191

मुर्गा भात खाने के बाद पैसे नही देने पर हुआ विवाद,होटल संचालक की जमकर पिटाई,सर पर आई चोंट,घटना के बाद एक फरार दूसरे की तलाश जारीIMG 20250715 WA0015

,

कोरबा।हरदीबाजार के बस स्टैंड में स्थित सांई भोजनालय के संचालक अशोक कुमार जायसवाल पर दो युवकों ने जानलेवा हमला किया। अशोक कुमार जायसवाल 70 वर्ष के है। और एक पैर से अपाहिज भी हैं। हमलावरों ने उन पर चम्मच और लोहे के करछुल से हमला किया, जिससे वह लहुलुहान हो गए।

दो युवकों ने अशोक कुमार जायसवाल पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सर पर गभीर चोंट आई है।

हमलावरों ने होटल में मुर्गा भात खाना खाने के बाद पैसों के विवाद में अशोक कुमार जायसवाल पर हमला किया।
घायल होटल संचालक बस स्टैंड हरदीबाजार में सांई भोजनालय के नाम से होटल का संचालन पिछले कई सालों से कर रहे है।उन्होंने बताया कि एक पैर से अपाहिज है। दो युवक उतरदा रेलबडरी निवासी संजय कश्यप और नेवसा ओझापारा निवासी राजेंद्र पोर्ते होटल में खाना खाने पहुंचे उन्होने होटल में 60-60 रुपये का मुर्गा रोटी खाया और पैसा देने के समय 50-50 रुपये हम देंगें बोले ,उसके बाद दोनों गंदी-गंदी, गाली-गलौज करने लगे,गाली देने से मना किया,तब होटल संचालक अशोक कुमार जायसवाल ने कहा ठीक है 50-50 रुपए दे दो बोलकर एक और ग्राहक बैठा था उसे खाना देने लगे तभी एक युवक खाना निकालने वाला चम्मच उठाकर पीछे से सिर पर हमला कर दिया।

किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया ।उनकी पत्नी कृष्णा जायसवाल भी वही मौजूद थी जो बीच बचाव करती रही । लहुलुहान हालत में शोरगुल होने पर आस-पास से लोग दौड़े ।उन दोनों युवको ने थाना में रिपोर्ट किया तो जान से मार देंगे बोलते हुए भागे, दोनों को भागते देख उसका पीछा कर उनमें से एक युवक को 1 किमी दूर कालेज चौक के पास पकड़ कर थाना ले जाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों पर बीएनएस 2023 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!