Home KORBA मदिरा प्रेम में चली गई युवक की जान

मदिरा प्रेम में चली गई युवक की जान

0
135

मदिरा प्रेम में चली गई युवक की जान

IMG 20250705 WA0014

शराब के शौक ने 22 वर्षीय अनिवेश राठिया के प्राण हर लिए बताया जाता है की कोरबा जिले के चचिया नामक गांव का रहवासी अनिवेश हमेशा की तरह कल भी शराब पीने चांपा गया था। रास्ते में उसे गिरा देखकर जब कुछ लोगों ने इसकी सूचना चनेश राम राठिया समेत अन्य लोगों को दी तो अनिवेश को वहां से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई
पता चला है की शराब प्रेमी अनिवेश की 4 साल पहले शादी हुई थी एक बच्चा भी है। उसके पिता का कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था। कुल मिलाकर शराब ने एक बार फिर एक पूरे परिवार का भविष्य अंधकार मय बना दिया

error: Content is protected !!