Home crime हिट और रन मामले में तीन लोगों की मौत इस घटना...

हिट और रन मामले में तीन लोगों की मौत इस घटना ने कोरबा वासियों को दहला कर रख दिया तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाला राहुल है आदतन शराबी, देखिए हिट एंड रन का लाइव वीडियो

0
343

हिट और रन मामले में तीन लोगों की मौत

इस घटना ने कोरबा वासियों को दहला कर रख दिया

तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाला राहुल है आदतन शराबीScreenshot 20250704 133617 Gallery

स्विफ्ट गाड़ी तीन स्थानों पर लोगों के ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना को अंजाम देने वाला राहुल यादव विद्युत कंपनी के कर्मचारियों का पुत्र है

रामपुर आईटीआई चौक से लेकर जैन मंदिर के बीच बीती रात कर में सवार होकर मौत दौड़ती रही। कई मोटरसाइकिल और साइकिल इस कार की चपेट में आ गई। इस भयानक हादसे मैं जो लोग घायल हुए हैं उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है पथरी पारा निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद इसराइल आईटीआई रामपुर निवासी 37 वर्षीय छोटेलाल साहनी और डूमरडीह गांव निवासी 35 वर्षीय रवि कंवर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई

तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार है विद्युत कंपनी के सेवानिवृत्ति लाइनमैन का बेटा राहुल यादव। पता चला है कि राहुल का एक हाथ पहले से ही फैक्चर था इसके बाद भी वह शराब के नशे में स्विफ्ट गाड़ी लेकर निकाला और लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ता रहा। राहुल को चश्मदीदो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस हादसे ने एक बार फिर लोगों को यह सोचने के लिए विवश कर दिया है कि यह शराब ,यह नशा युवा पीढ़ी को और कहां तक ले जाएगा ।शासन प्रशासन कब तक इस तरह की घटनाओं में मारे जाने वालों के प्रति सिर्फ संवेदना ही व्यक्त करता रहेगा।

error: Content is protected !!