Home Uncategorized मामूली विवाद में चली तलवार, दो लोग गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर...

मामूली विवाद में चली तलवार, दो लोग गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर रिफर

0
97

जांजगीर चाम्पा जिला के धाराशिव गांव मे दो पक्षो मे मामूली बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष तलवार और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिए, जिससे दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए
।घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया, घटना के बाद गांव मे पुलिस बल तैनात है और गाँव छावनी मे तब्दील हो गया है,,

,जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय से महज 10 किलो मीटर कि दूरी पर स्थित धाराशिव गांव मे उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब मामूली बात को लेकर अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर और साथी आपस मे भीड़ गए,,किसी तरह विवाद शांत हुआ ही था कि आशुतोष गोस्वामी अपने साथियो के साथ जितेश राठौर के घर विवाद सुलझाने के लिए निकले लेकिन बीच रास्ते मे दोनों गुट फिर आमने सामने आ गएऔर बेट, स्टम्प, व धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया,, इस मारपीर से दिनेश राठौर और अभिषेक गोस्वामी को गंभीर चोट आई है,,

 

,,घटना की सूचना मिलने पर पामगढ पुलिस रात मे ही गाँव पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है,, पुलिस ने मामले मे बलवा, हत्या की नियत से हमला करने का मामला दर्ज कर, दोनों पक्षो से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बलवा मे उपयोग किए गए हथियारो को।जप्त कर लिया गया है,,

 

घटना के बाद धारा शिव गांव का एक वार्ड पूरी तरह सन्नाटे में है, आगे विवाद ना हो इसको लेकर पुलिस बल रात से ही तैनात है

error: Content is protected !!