बेजा कब्जा जमीन पर कब्जा करने चला बुलडोजर,दिनदहाड़े कब्जा का चल रहा खेल,आधा दर्जन युवकों ने की एक युवक की जमकर पिटाई खून से लहूलुहान,न्याय पाने भटक रहा देखिये वीडियो

0
154

बेजा कब्जा जमीन पर कब्जा करने चला बुलडोजर,दिनदहाड़े कब्जा का चल रहा खेल,आधा दर्जन युवकों ने की एक युवक की जमकर पिटाई खून से लहूलुहान,न्याय पाने भटक रहा देखिये वीडियो

IMG 20250622 WA0010 1 IMG 20250622 WA0011 1

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे खाली पड़ी निगम की जमीन पर कब्जा करने होड़ मची हुई है गौ माता चौक के आसपास और इस इलाके में बेजाकब्जा को लेकर आय दिन मारपीट जैसी घटना सामने आ रही है।इतना ही नही जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हो।रहा है ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ बेजा कब्जा करने बुलडोजर चल।गया और विरोध करने पर एक युवक की आधा दर्ज लोगो ने जमकर पिटाई शुरू कर दी मारपीट की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला निवासी विनोद कुमार और उसके बेटे 24 वर्षीय परवीन साहू का कहना है कि सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे उनका बाड़ी है और उन्होंने 70000 में किसी दूसरे से खरीदा था जिसका स्टांप में लिखा पड़ी हुई है। उस जमीन पर सीतामढ़ी रेस्ट हाउस के पीछे रहने वाले मनोज चौहान पिंटू चौहान और बिट्टू चौहान और उसके अन्य साथी जेएसईबी मशीन लेकर पहुंचे और उसकी जमीन पर दिनदहाड़े बुलडोजर चला दिया इसके बाद उसने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और चांद से मारने की धमकी दी गई।

विनोद साहू ने बताया कि मनोज चौहान पिंटू और बिट्टू चौहान और उसके अन्य साथियों ने उसके बेटे परवीन के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके साथ मारपीट की गई उसके सर पर गंभीर चोट आई है।

विनोद साबुन ने बताया कि इस जमीन पर उनके द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है जबकि वह पहले से वहा बाड़ी लगाए हुए है। मारपीट की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई है लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है इसकी शिकायत कोरबा एसपी से भी की गई है।

विनोद साहू और उसके बेटे दोनों के पास ट्रैक्टर और अन्य वाहन है। रेती,गिट्टी मलवा ढोने का काम करते है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद विनोद साहू और उसके बेटे के द्वारा शिकायत दर्ज किया गया है जहां मनोज चौहान बिट्टू चौहान और पिंटू चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।