Home KORBA रेत परिवहन पर प्रतिबंध लगने के बावजूद चल रहा है कारोबार, रेत...

रेत परिवहन पर प्रतिबंध लगने के बावजूद चल रहा है कारोबार, रेत के अवैध कारोबार में शामिल हैं कई सफेदपोश ,14 वाहनों को जप्त किया टास्क फोर्स ने 

0
168

Acn18.com/ रेत का अवैध कारोबार करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह वर्षा काल में प्रतिबंध के बावजूद अपना कारोबार जारी रखे हुए हैं। शिकायत के बाद जिला प्रशासन द्वारा गठित टास्क फोर्स ने इस कारोबार में लगे 14 वाहनों को जप्त कर लिया है

IMG 20250619 WA0012

संपूर्ण छत्तीसगढ़ में इस समय रेत तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिला प्रशासन द्वारा टास्क फोर्स का गठन कर उसे रेत घाटों की निगरानी रखते हुए चिन्हित क्षेत्र में सतत भ्रमण कर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया ।उसका परिणाम भी आना शुरू हो गया है ।टास्क फोर्स ने सर्वमंगला क्षेत्र में एक टिपर कोरबा कुसमुंडा पाली क्षेत्र में एक-एक ट्रैक्टर ऊर्गा में दो ट्रैक्टर दो टिप्पर कटघोरा में तीन ट्रैक्टर करतला में तीन ट्रैक्टर सहित कुल 14 वाहन जप्त कर लिए गए

गौर तलब है कि कोरबा में भी रेत का अवैध कारोबार पूरे शबाब पर है। दिनदहाड़े ट्रैक्टर और मिनी ट्रक में लोड कर रेट का परिवहन किया जाता है ।इस काम में लगे लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस व खनिज विभाग को कुछ समझते ही नहीं। या तो उन्हें कुछ देकर शांत कर दिया जाता है या फिर ऊपर से किसी का फोन आता है सब शांत हो जाते हैं। बताया जाता है कि इस काम में कई सफेद पोश भी अपनी प्रत्यक्ष व परोक्ष भूमिका निभा रहे हैं।

बहरहाल देखना है की टास्क फोर्स का काम पूरी पारदर्शिता के साथ ऐसे ही चलता रहता है अथवा कुछ दिन माहौल बनाने के बाद यह टास्क फोर्स भी नाम मात्र की फोर्स रह जाए और रेत कारोबारी अपना धंधा फिर से धड़ल्ले से चलाने लगे