Acn18.com/ छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के मझगवां के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक भी घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल कार चालक स्नेहिल गुप्ता तेज रफ्तार में पेंड्रा से मरवाही की ओर जा रहा था, कार चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसा मझगवां गांव के पास हुआ, जहां पहला बाइक सवार धनपुर से पेंड्रा की ओर वापस जा रहा था, जबकि दूसरा बाइक चालक महोरा से बरघाट की ओर जा रहा था।इस बीच विपरीत दिशा पेंड्रा से मरवाही जा रही कार ने दोनों भाई को जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तीन युवक गंगाराम गंधर्व,
राम अवतार उर्फ पप्पू, भूपेंद्र
की मौके पर ही मौत हो गई, और एक युवती शानू केवंट
को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। Clip
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक शराब के नशे में था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
बाइट : ओम चंदेल , एडिशनल एसपी



