गंदगी की खबर मिलते ही महापौर उतरी सड़क पर,  निगम अधिकारियों को मिली फटकार

0
45

IMG 20250602 WA0034

Acn18.com/ कोरबा के हृदय स्थल कोसाबाडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाने की खबर जैसे ही महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को मिली उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। सफाई न होने के कारण नालियां बजबजाती मिली। सड़क के दोनों और भी गंदगी बिखरी पड़ी दिखी। क्षेत्र के जागरूक नागरिक राजेंद्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी पर महापौर ने गंदगी का जो आलम देखा उसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और सफाई ठेकेदार को उन्होंने जमकर लताड़ लगाई ।

IMG 20250602 WA0035

संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि वह आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में किसी तरह की कोताही ना बरते।