Home छत्तीसगढ़ शहर के हृदय स्थल से हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस...

शहर के हृदय स्थल से हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

0
134

Acn18.comसूरजपुर/ सूरजपुर शहर में आज प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। दर्जनों जेसीबी मशीनों के साथ भारी संख्या में राजस्व, नगर पालिका और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। यह कार्रवाई सुभाष चौक से महगवां चौक तक सड़क के दोनों ओर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए की जा रही है।

सुबह से ही सुभाष चौक पर गहमागहमी का माहौल था, जहाँ अवैध दुकानों के साथ-साथ कई घरों पर भी बुलडोजर चलने की आशंका है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों के संभावित आक्रोश को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

नगरपालिका और राजस्व अमले की यह संयुक्त कार्यवाही सूरजपुर के हृदय स्थल कहे जाने वाले सुभाष चौक पर केंद्रित है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने का काम फिलहाल जारी है और इससे शहर में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो सकता है।

error: Content is protected !!