Acn18.com/ जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां ग्राम बनिया में गुरुवार शाम 8 बजे एक युवक तीजराम को हाथी ने चपेट में ले लिया और उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक 22 वर्षीय तीजराम गांव से लगे नर्सरी जंगल मे शौच करने गया हुआ था जहा दंतैल हाथी ने उसे सूंड से पटकर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद हाथी चिंघाड़ने लगा जिसका आवाज सुनकर दहशत में आ गए।जब काफी समय बाद भी घर वापस नही आया तो ग्रमीणो को लगा कि तीज राम के साथ कोई अनहोनी हो गई और ग्रामीण मौके पर जा कर देखे तो तीज राम मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था।
ग्रामीणो ने वन विभाग पर लगाया आरोप




