Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर: विशाखापट्टनम जा रही लौह अयस्क से लदी मालगाड़ी के 37 डिब्बे...

जगदलपुर: विशाखापट्टनम जा रही लौह अयस्क से लदी मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे, करोड़ों का नुकसान

0
103

Acn18.com/ जगदलपुर। किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्टनम जा रही एक मालगाड़ी गुरुवार को चिमडपल्ली और टायदा के बीच डीरेल हो गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही मालगाड़ी सुरंग के बीच पहुंची, उसके 37 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

tren
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना से रेलवे को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल, घटनास्थल पर पांच एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन, मॉनसून रिलीफ ट्रेन और क्रेन पहुंचा दी गई है और राहत कार्य जारी है। इस हादसे के बाद किरंदुल से चलने वाली दो नाइट एक्सप्रेस, दो पैसेंजर ट्रेनें और दर्जनों मालगाड़ी का परिचालन पूरी तरह से बंद हो गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यातायात को बहाल करने में कितना समय लगेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी युद्धस्तर पर यातायात बहाल करने में जुटे हुए हैं।