Home छत्तीसगढ़ घर में घुसा 8 फीट का अजगर, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यू

घर में घुसा 8 फीट का अजगर, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यू

0
102

Acn18.com/ अंबिकापुर शहर के शंकरघाट स्थित वृंदावन कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोशन जायसवाल के घर में करीब 8 फीट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देखकर घरवाले और आस-पड़ोस के लोग दहशत में आ गए।

तत्काल इसकी सूचना स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी को दी गई। जानकारी मिलते ही सत्यम द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सत्यम द्विवेदी ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू किए गए अजगर को बाद में बांसबाड़ी के सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सत्यम द्विवेदी ने बताया कि अक्सर बारिश के मौसम में सांप और अजगर अपने बिलों से बाहर निकलकर शहरी इलाकों में घुस आते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे समय में सतर्क रहने और वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।