Home छत्तीसगढ़ CBSE 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास:रायपुर की पूर्वी को...

CBSE 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास:रायपुर की पूर्वी को 97.4 परसेंट, वेदिका को 91.20% मिले, भिलाई के अधिमय को 91.8% मार्क्स

0
107

Acn18.com/ CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने इस बार भी अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है।

छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में छात्रों को मिले अंकों की बात करें तो रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को 97.4 प्रतिशत मिले हैं। कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89% अंक, अश्वनी नगर, रायपुर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4% अंक और रायपुर की वेदिका गर्ग को 91.20% अंक मिले हैं। भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% अंक हासिल किए हैं।

CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है।
CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है।

छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ?

परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़के पास हुए और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की।

लड़कियां आगे रहीं रिजल्ट में

पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।

  • लड़कों का पास प्रतिशत – 79.92%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत – 84.67%

ओवरऑल रिजल्ट की तस्वीर

  • रजिस्टर्ड: 31,911
  • एग्जाम दिए: 31,711
  • पास हुए: 26,057
  • ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%