Home छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी, फिल्म निर्माता पर एफआईआर की मांग

ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी, फिल्म निर्माता पर एफआईआर की मांग

0
179

Acn18.comराजनांदगांव/ राजनांदगांव ब्राह्मण समाज को लेकर फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा की गई टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। आज ब्राह्मण समाज के युवाओं ने राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाने में पहुंचकर फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया है ।

सर्व ब्राह्वाण समाज द्वारा अपने शिकायत आवेदन में कहा गया है कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान में ब्राह्मण समुदाय के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित और घृणास्पद भाषा का प्रयोग किया गया है। उनकी यह टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है, बल्कि यह एक सम्पूर्ण समुदाय की मान-मर्यादा और भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है। इस मामले को लेकर तथागत पांडे ने कहा कि अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से सर्व ब्राह्मण समाज आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बात के लिए उन्हें माफी नहीं मिल सकती । सर्व ब्राह्मण समाज उनकी सभी फिल्मों का विरोध करेगा और यहां उनकी फिल्में नहीं लगे देगा।

error: Content is protected !!