Home KORBA घायल मजदूर की मौत पर बवाल: खदान के मुख्य द्वार पर धरना,...

घायल मजदूर की मौत पर बवाल: खदान के मुख्य द्वार पर धरना, चक्का जाम

0
109

Acn18.comरायगढ़/ रायगढ़ स्थित जिंदल कोल माइंस में कार्यरत एक ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने खदान के मुख्य द्वार पर धरना दे दिया यही नहीं चक्का जाम भी कर दिया,ग्रामीणों की मांग है के मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

गौरतलब है कि शुक्रवार को जिंदल की कोयला खदान में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हैं। इस दुर्घटना के बाद से ही मृतक के गांव कोसम पाली के लोग आक्रोशित दिखाई दे रहे थे ।पहले उनके आक्रोश को नजर अंदाज किया गया और अब जब ग्रामीणों ने कोल माइंस के मुख्य द्वार को घेर लिया तब वार्ता शुरू हुई

error: Content is protected !!