Home Astrology जहर का सेवन कर 18 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी,कारणों का नहीं...

जहर का सेवन कर 18 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता,पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई

0
159

Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत कुदरीखार गांव में रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम राजेश उरांव था,जिसने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। राजेश के माता और पिता की मृत्यु काफी पहले ही हो चुकी है। वो अपनी तीन बहन और एक भाई के साथ रहता था। बताया जा रहा है,कि जहर सेवन से पूर्व उसने अपनी बुआ के बेटे राहुल उरांव को फोन कर आखिरी बार बात कर लेने की गुजारिश की थी। किस अनहोनी की आशंका पर राहुल राजेश के घर पहुंचा तब वह सोया हुआ था और उसके बगल में एक कोल्ड्रिंक की बोतल थी,जिससे जहर की बू आ रही थी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया,लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!