Home KORBA प्रशासनिक कॉलोनी के सूने मकान में चोरों का धावा,सोने चांदी के जेवर...

प्रशासनिक कॉलोनी के सूने मकान में चोरों का धावा,सोने चांदी के जेवर और नकदी रकम लेकर फरार हुए चोर,पुलिस जुटी चोरों की तलाश में

0
102

Acn18.com/कोरबा शहर में अपराधिक घटनाओं में एक बार फिर से वृद्धी होने लगी है,जिससे आम जनता में भया का माहौल देखने को मिल रहा है। सीविल लाईन थानांतर्गत प्रशासनिक कॉलोनी के एक सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी कर ली। चोरों ने तहसील कार्यालय में पदस्थ ओडी लदेर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पूरा परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर गया हुआ था,इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है,कि पति की मौत के बाद पत्नी को तहसील कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। चोरों ने बेटी की शादी के लिए जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी की है जिसकी कुछ महिनों बाद ही शादी होने वाली है। सूचना मिलने के बाद सीविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल में जुट गई है। जिस मकान में चोरी हुई है उसकी दूरी एसपी ऑफिस और सीविल लाईन थाना से अधिक नहीं है,बावजूद इसके चोरी हो जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

error: Content is protected !!