spot_img

महिला मजदूर से ठगी, नकली नोट थमाकर आभूषण ले उड़े शातिर

Must Read

ACN18.COM  दुर्ग। भिलाई में स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक महिला मजदूर के साथ अनोखी ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने महिला को 500-500 रुपए के नोट की गड्डी दिखाकर बदले में उसके सोने के कान और गले के आभूषण ले लिए। जब महिला ने नोट गिने तो ऊपर असली नोट लगी थी और अंदर कागज के नोट लगे थे। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांच रास्ता आर्य समाज मंदिर के पास सुपेला निवासी धनेश्वरी साहू (50 साल) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो क्रॉस रोड रेस्टोरेंट में काम करती है। 15 फरवरी 2025 को वो शाम 5.30 बजे वहां से अपने घर चर्च रोड अयप्पा नगर भिलाई आ रही थी।

- Advertisement -

बीच रास्ते से दो युवकों ने उसका पीछा किया। इसके बाद सुनसान जगह पर धनेश्वरी को रोका। उन्होंने धनेश्वरी को अपनी बातों में लिया और कहा कि उनके पास 500-500 रुपए के नोटों की गड्डी है। वो उसे उनसे लेकर अपने कान के टॉप्स और गले में सोने की पत्ती वाला मंगलसूत्र उन्हें दे दे। धनेश्वरी पैसे का बंडल देखकर लालच में आ गई। उसने दोनों युवकों को कान और गले का आभूषण दिया और उनसे नोटों के बंडल ले लिया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने स्मृति नगर चौकी में मामले की शिकायत की। पुलिस ने सोमवार 17 फरवरी को मामले में ठगी का अपराध दर्ज किया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -