Home छत्तीसगढ़ महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की...

महाकुंभ से लौट रही बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल, छत्तीसगढ़ वापस जा रहे थे श्रद्धालु

0
65

acn18.com   बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

image 2025 02 09T093550.544

जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नानकर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है.