Home KORBA ट्रेक्टर से नीचे गिरा चालक,पहियों के नीचे दबने से हुई मौत,परिवार पर...

ट्रेक्टर से नीचे गिरा चालक,पहियों के नीचे दबने से हुई मौत,परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

0
187

Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत ग्राम पकरिया के पास हुए हादसे में एक ट्रेक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम दिलहरण यादव था। बताया जा रहा है,कि दिलहरण ट्रेक्टर में मिट्टी लोड कर जा रहा था,इसी दौरान ट्रेक्टर का हीच टूट गया और चालक दिलहरण अंनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रेक्टर के पहियों के नीचे आ गया,जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक ग्राम बरपाली का निवासी था,जिसके चार बच्चे हैं जिसमें से एक लड़की का विवाह हो गया है। दिलहरण की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बहन भाई के शव के सामने रोने लगी। बताया जा रहा है,कि मौके पर जेसीबी के माध्यम से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी,जिसे क्षेत्र में संचालित होने वाले अवैध इ्रंटभट्टा में खपाया जाना था। ट्रेक्टर बरपाली निवासी अमृत जायसवाल की है जिसे दिलहरण चलाता था।

error: Content is protected !!