Home KORBA एग्जिट पोल में भाजपा की बन रही है सरकार, 10 एग्जिट पोल...

एग्जिट पोल में भाजपा की बन रही है सरकार, 10 एग्जिट पोल में सिर्फ दो में आप पार्टी आगे

0
99

Acn18. Com.दिल्ली विधानसभा चुनाव के 10 एग्जिट पोल आए हैं। 8 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई थी।

एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। JVC और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। मतदान का वक्त 6 बजे खत्म हो चुका है, लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

 

error: Content is protected !!