spot_img

भिलाई में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:होटल में ले जाकर बार-बार बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी

Must Read

Acn18.com/दुर्ग-भिलाई की स्मृति नगर चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप हुआ है।

- Advertisement -

शिकायत में बताया गया कि उसकी 14 साल की लड़की को एक अरमान नाम का लड़के ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वो दोनों एक परिचित की शादी में मिले थे। उसके बाद अरमान ने इंस्टाग्राम आईडी में उसे खोजा और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों इंस्टा में बात करते। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

अरमान ने लड़की को मैसेज करके बाहर मिलने के लिए बुलाया। अरमान के बुलाने पर लड़की टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची।

अरमान पहले से अपनी बाइक लेकर खड़ा था। उसने लड़की को बाइक में बैठाया और बहला फुसलाकर खम्हरिया और अन्य जगहों पर ले गया। इस तरह वो लोग कई बार बाहर मिले। हर बार अरमान लड़की को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाता और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बताता था।

लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाने से लड़की गर्भवती हो गई। जब उसको ये जानकारी हुई तो अरमान ने उसे बच्चा गिराने और जान से मारने की धमकी। इसके बाद बच्ची ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -