Home KORBA छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 14 नक्सली ढेर…इनमें 1 करोड़ का इनामी:1000 जवानों ने...

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 14 नक्सली ढेर…इनमें 1 करोड़ का इनामी:1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा, एक जवान जख्मी; मुठभेड़ और सर्चिंग जारी

0
121

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है, इसमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार रात से (मंगलवार) सुबह तक रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है। मामला मैनपुर थाना इलाके का है।

पुलिस का दावा है कि एनकाउंटर में नक्सलियों के CCM- (सेंट्रल कमेटी मेंबर) और SZCM (स्पेशल जोनल कमेटी) के कई बड़े लीडर्स मारे जा सकते हैं। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया।

इससे पहले सोमवार को 2 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा, ओडिशा के नुआपाड़ा एसपी राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा डीआईजी नक्सल ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह और कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इलाके में छिपे थे नक्सली

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थी। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मैनपुर पहुंच गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वहीं, 3 IED भी बरामद किए थे।

4 दिन पहले ही 18 नक्सलियों को मार गिराया गया

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 16 जनवरी को मुठभेड़ हुई थी। इसमें 18 नक्सली मारे गए। इनमें SCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर भी मारा गया। दामोदर पर 50 लाख का इनाम घोषित था। फोर्स ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिसमें 10 की पहचान कर ली गई है।

मरने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम था। 6 नक्सलियों के शव को खुद नक्सल संगठन के लोग साथ लेकर चले गए।

error: Content is protected !!