Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने कसा शिकंजा : नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार, 202...

पुलिस ने कसा शिकंजा : नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार, 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद

0
163

acn18.com    कवर्धा : नशे के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आरोपी ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किया है. आरोपी अमर सायकल स्टोर का मालिक बताया जा रहा है. फिलहाल आरोपी ओमंग के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामला पिपरिया थाना के छोटे बाजार का है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमंग अमर सायकल स्टोर के नाम से एक दूकान का संचालन करता था. यहां वो साइकिल पंचर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोल्यूशन को ऊंची कीमत पर बच्चों को नशा करने के लिए बेचता था. यह सोल्यूशन एक हानिकारक पदार्थ है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है. सूचना पर पुलिस ने सुनियोजित योजना बनाई और एक व्यक्ति को आरोपी के पास ग्राहक बनाकर भेजा. जिसके बाद आरोपी को सोल्यूशन ट्यूब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किया गया है. आरोपी ने पुलिस, गवाहों और आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने की धमकी भी दी. आरोपी ओमंग देवांगन के विरुद्ध धारा 126, 135(3) भा.दं.स. के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!