Home KORBA राताखार हादसा मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज,आरोपियों की...

राताखार हादसा मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज,आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की ली जा रही मदद,स्कूटी सवार किशोर की मौत के बाद हुआ था उत्पात

0
107

Acn18.com.राताखार सड़क हादसे के बाद दो ट्रकों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। 1 दिसंबर की शाम तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार एक किशोर की मौत हो गई थी,जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो ट्रकों को फूंकने के साथ ही ट्रक चालक की पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं पुलिस के उपर पथराव करने के साथ ही दमकल वाहन में तोड़फोड़ भी की गई थी। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है,इतना ही नहीं इस मामले में सीसीटीवी कैमरा की मदद ली जा रही है। पुलिस ने कहा है,कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!