Home KORBA जांजगीर में सामने आया धर्मांतरण का मामला,पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ...

जांजगीर में सामने आया धर्मांतरण का मामला,पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया अपराध

0
161

Acn18.com/जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिसमें 4 महिला और 2 पुरुष अपने पास रखे प्रभु यीशु मसीह का बुकलेट लेकर दुकानों में बट कर ईसाई धर्म अपनाने की बात कह रहे थे। हिंदू धर्म के देवी देवताओ को अपशब्द कर अपमानित किया गया। शिवरीनारायण थाने में 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

आवेदक बुद्धेश्वर केशरवानी ने बताया कि वह अपने उत्सव इलेक्ट्रिकल्स दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान दोपहर करीबन 12.15 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष आकर एक पुस्तक दिया जिसमें लिखा था “उपहार जो सब कुछ बदल देता है” कहने लगे हमारे प्रभु यीशु मसीह का उपहार है आप सभी ईसाई धर्म को अपना ले,प्रभु यीशु मसीह अधिक शक्ति शाली है और दैविक शक्ति से परिपूर्ण है। हिंदू धर्म को छोड़ दे,वही हिंदू धर्म के देवी देवताओ पर अपशब्द कहते हुए अपमानित किया गया। जिससे हिन्दू धर्म के लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। वहीं कुछ अन्य दुकानदारों को भी प्रभु यीशु मसीह का प्रचार प्रसार कर चुटकुले दिए और धर्म अपनाने की जिद कर रहे थे।