Home देश दुनिया किसानों का दिल्ली कूच दोपहर 1 बजे से:101 किसान पैदल रवाना होंगे,...

किसानों का दिल्ली कूच दोपहर 1 बजे से:101 किसान पैदल रवाना होंगे, शंभू-खनौरी बॉर्डर पर 2,500 जवान; अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद

0
93

acn18.com/  पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 9 महीने से कैंप लगाकर बैठे किसान आज दोपहर 1 बजे दिल्ली में संसद की ओर मार्च निकालेंगे। MSP, कर्जमाफी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर 13 फरवरी से धरना दे रहे किसानों को हरियाणा सरकार ने मार्च की इजाजत नहीं दी है।

किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर रवाना होगा। इन्हें नमक दिया जा रहा है ताकि उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए तो सांस लेने में दिक्कत ना हो।

संसद में भी सांसदों ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया है। कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा, “वादा पूरा नहीं होने के बाद किसान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम मांग करते हैं कि सरकार तुरंत किसानों से बात करे।”

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर से सटे अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।

कहां, क्या इंतजाम

खनौरी बॉर्डर- 13 कंपनियां पुलिस, एक-एक कंपनी CRPF और BSF की तैनात की गई है। कुल करीब डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। 3 JCB, वाटर कैनन व्हीकल, 3 वज्र वाहन, 20 रोडवेज बसें और पुलिस की 7 बसें खड़ी गई हैं। 30 किमी के एरिया में 3 जगह यानी थ्री लेवल बैरिकेडिंग की गई है।

शंभू बॉर्डर- 3 लेयर बैरिकेडिंग है। हरियाणा पुलिस ने सीमेंट की पक्की दीवार बना रखी है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। पुल के नीचे पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1 हजार जवान तैनात हैं। वज्र वाहन और एंबुलेंस भी मौजूद हैं। अभी करीब डेढ़ हजार किसान यहां इकट्‌ठा हो चुके हैं।

शंभू-खिनौरी बॉर्डर पर सिक्योरिटी और संसद में सांसदों के प्रदर्शन की तस्वीरें। - Dainik Bhaskar