Home KORBA प्रसव के बाद एनकेएच अस्पताल में प्रसुता की मौत,प्रबंधन पर लगा लापरवाही...

प्रसव के बाद एनकेएच अस्पताल में प्रसुता की मौत,प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप,पुलिस से की गई शिकायत

0
125

Acn18.com/कोरबा शहर के कोसाबाड़ी में संचालित न्यू कोरबा अस्पताल एक बार फिर से विवादों में आ गया है। प्रसव के बाद अस्पताल में एक प्रसुता की मौत हो गई जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लग रहे है। परिजनों ने सीविल लाईन थाना में प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है,कि 29 वर्षीय सृष्टि शर्मा को प्रसव वेदना पर परिजन न्यू कोरबा अस्पताल ले गए जहां सामान्य प्रसव कराने के बजाए प्रबंधन ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। परिजनों के राजी होने के बाद महिला का प्रसव कराया गया,जहां उसने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। कुछ देर बाद महिला के पति को बुलाकर बताया गया,कि संक्रमण होने के कारण प्रसुता को एक दवा दी गई है। उन्हे बताया,गया कि 24 घंटे बाद सब सामान्य हो जाएगा। लेकिन दवा देने के बाद महिला के जीवन की उल्टी गिनती शुरु हो गई और रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!