Home छत्तीसगढ़ फैंसी स्टोर में आगजनी, लाखों का सामान जलकर खाक

फैंसी स्टोर में आगजनी, लाखों का सामान जलकर खाक

0
100

acn18.com/  जगदलपुर। आड़ावाल में सड़क किनारे स्थित एक फैंसी स्टोर में आग लग गई। जिससे दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आड़ावाल में जय गुरु फैंसी स्टोर में आग लगी है। फैंसी स्टोर के ऊपर कुछ सामान रखा था। यहां अचानक धुआं उठने लगा था। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान मालिक दुकान से सामान बाहर निकाल पाते तब तक पूरी दुकान में आग की लपटें फैल गईं।

दूकान में रखा सारा सामान जल गया। जिससे दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इसकी खबर तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को भी दी गई। बताया जा रहा है कि दमकल वाहन मौके पर पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

error: Content is protected !!