Home KORBA झारखंड में बीजेपी को झटका. रुझानों में झामुमो सरकार बनाने की ओर...

झारखंड में बीजेपी को झटका. रुझानों में झामुमो सरकार बनाने की ओर अग्रसर.बीजेपी 32 तो जे एम एम 48 सीट पर आगे

0
49

Acn18.com/झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में झामुमो गठबंधन 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत 41 से 10 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

काउंटिंग अपडेट्स…

1. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से 5 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। सोरेन कैबिनेट के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर और रामेश्वर उरांव पीछे चल रहे हैं।

2. सोरेन परिवार के तीन कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा, छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।

3. सरायकेला से पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन पीछे चल रहे हैं।

8 एग्जिट पोल्स, 4 में भाजपा गठबंधन की सरकार

इस बार विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं।