Home KORBA सीबीआई ने दो स्थानों पर मारा छापा, कड़ी सुरक्षा के बीच की...

सीबीआई ने दो स्थानों पर मारा छापा, कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है दस्तावेजों की जांच एक व्यापारी तो दूसरा व्यापारी के साथ मजदूर नेता.देखिए वीडियो

0
106

Acn18.com/साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड दीपिका क्षेत्र के दो व्यापारियों के यहां सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। दीपिका निवासी राजेश जायसवाल और पड़ोस के गांव हरदी बाजार निवासी श्यामू जायसवाल के यहां सीबीआई की टीम पहुंची और घर के सदस्यों को किनारे कर तलाशी शुरू कर दी गई। जो भी दस्तावेज मिले उसका प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है।
सूत्रों से पता चला है कि कोयला खदान से प्रभावित होने वाले परिवारों को मिलने वाली मुआवजा राशि के वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सीबीआई ने छापा मारा है वहीं सूत्र यह भी बताते हैं की श्यामू जायसवाल जो श्रमिक संगठन इंटक का जिला अध्यक्ष भी है के ऊपर भूपेश बघेल सरकार के समय कोयला अफ़रा तफरी के भी आरोप लगे थे जिसकी भी सीबीआई जांच कर रही है