Home छत्तीसगढ़ नाले में गिरा बैल,तीन दिन से फंसा था मौके पर,क्रेन के सहारे...

नाले में गिरा बैल,तीन दिन से फंसा था मौके पर,क्रेन के सहारे निकाला गया बाहर

0
136

acn18.com/कोरबा शहर में निगम प्रशासन की लापरवाही से गौवंश की जान खतरे में दिखाई पड़ती दिख रही है। जहां तहां नाले खुले हैं जिसमें गिरकर गौवंश हताहत हो रहे है। ऐसा ही कुछ कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज के पास खुले नाले में हुआ जहां एक बैल पिछले तीन दिनों से नाले में गिरा हुआ था,सूचना देने के बाद उसे बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया गया। बाल गोपाल सेवा समिती को जब यह बात पता चली मौके पर पहुंचकर क्रेन के इस सहारे बैल को बाहर निकाला गया।

मवेशी मालिक और निगम प्रशासन की अनदेखी से समय समय पर गौवंश के हताहत होने की खबरे सामने आती रहती है। मवेशी मालिक जहां अपने पशुओं को आवारा घूमने के लिए छोड़ देते हैं और निगम प्रशासन खुले नालों को ढंकने का प्रयास नहीं कर रहा,जिसमें गिरकर मवेशी घायल हो रहे है। ऐसा ही कुछ कोरबा में एक बार फिर से हुआ ,जहां कोरबा कम्पयूटर कॉलेज के पास खुले नाले में एक बैल गिर गया।

33730da7 564e 4496 82dc 834ee81ba781

पिछले तीन दिनों से वह इधर उधर भटकता रहा और नाले से निकलने का प्रयास करता रहा,लेकिन सफलता नहीं मिली। कई गोसंरक्षण टीम को सूचना भी दी गई,लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। अंत में बाल गोपाल सेवा समिती को जब यह बता पता चली,तब वे मौके पर पहुंचे और क्रेन के सहारे बैल को बाहर निकाला।

कोरबा में इस तरह के कई नाले में जहां मवेशी अक्सर गिर जाते है। निगम प्रशासन को चाहिए,कि ऐसे नालोगों को स्लैब  से ढंके ताकी मवेशियों की जान सुरक्षित रहे।

error: Content is protected !!