spot_img

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी:छत्तीसगढ़ में ट्रेस हुई लोकेशन; तलाश में रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस

Must Read

acn18.com/बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी की लोकेशन रायपुर के पंडरी इलाके में ट्रेस हुई है, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस रायपुर पहुंचकर युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने फैजान खान नाम के युवक को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस नंबर से धमकी दी गई है, वो रायपुर के फैजान खान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

मुंबई पुलिस के तीन अफसर रायपुर पहुंचे हैं। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल पर रुके हुए थे। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस भी थाने पहुंचकर युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक को गिरफ्तार कर टीम महाराष्ट्र लेकर जा सकती है।

थाने में फोन कर कहा शाहरुख को मार दूंगा

डीसीपी के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था, जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

मन्नत के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई

धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

2023 में भी मिली थी धमकियां, बढ़ाई गई थी सिक्योरिटी

साल 2023 में शाहरुख खान को पठान और जवान फिल्म की कामयाबी के बाद लगातार धमकियां मिल रही थीं। मामले की शिकायत दर्ज होने पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। तब से ही शाहरुख खान हर जगह टाइट सिक्योरिटी के साथ ही जाते हैं।

59वें बर्थडे पर इवेंट का हिस्सा बने थे शाहरुख

2 नवंबर को शाहरुख खान ने 59वां जन्मदिन मनाया है। हर साल वो जन्मदिन पर फैंस से मिलने मन्नत की बालकनी पर आते हैं। हालांकि इस साल सिक्योरिटी के मद्देनजर शाहरुख बालकनी में नहीं आए। हालांकि वो शाम करीब 6 बजे बांद्रा स्थित रंग मंदिर ऑडिटोरियम में आयोजित हुए एक इवेंट का हिस्सा बने थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -