Home छत्तीसगढ़ दो दरोगा आपस में भिड़े.एक का दांत टूटा तो दूसरे का हाथ

दो दरोगा आपस में भिड़े.एक का दांत टूटा तो दूसरे का हाथ

0
42

acn18.com/कोरबा कोतवाली में पदस्थ दो सहायक सब इंस्पेक्टर आपस में लड़ पड़े। बीती रात कोतवाली परिसर में ही दोनों ए एस आई आपस में गुत्थम गुत्था हो गए । एक ने दूसरे का दांत तोड़ दिया तो दूसरे ने पहले का हाथ तोड़ डाला।
मारपीट की इस घटना को कोतवाली में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी देखते रहे उनके बीच बचाव का दोनों के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा ।इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई ।दोनों दरोगाओं का देर रात मुलाहिजा कराया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा है की मुलाहिजा के पश्चात प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है इसी प्रतिवेदन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी