spot_img

झालर लाइट ने ली युवक की जान, करंट से मौत

Must Read

दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हाई टेंशन लाइन की चपटे में आने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब युवक अपने घर में झालर लगा रहा था। युवक की मौत से त्यौहार के समय पूरे घर में मातम फैल गया है। वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वृंदानगर निवासी दीपक देशमुख दीपावली के दिन अपने घर की छत पर छड़कर झालर लगा रहा था। उसके घर के ऊपर से ही एक हाई टेंशन लाइन गुजरी थी। उसने उस पर ध्यान नहीं दिया।

- Advertisement -

झालर लगाने के दौरान उसका हाथ उस लाइन में टच कर गया। इससे उससे तेज करंट लगा और वो दूर जा गिरा। घर के लोगों को पता चला को वो लोग गंभीर हालत में उसे बीएम शाह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया। वहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। युवक की मौत से पूरे घर में मातम फैला हुआ है। वैशाली नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोयला मंत्री रेड्डी पहुंचे गेवरा, व्यू प्वाइंट से देखेंगे खदान की स्थिति.video

Acn18.com/ केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी अपने प्रथम प्रवास पर आज कोरबा जिले के गेवरा पहुंचे।...

More Articles Like This

- Advertisement -