spot_img

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली का उपहार, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी

Must Read

रायपुर  राज्य के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी, जिसके बाद कर्मचारियों को अब 46% की जगह 50% महंगाई भत्ता प्राप्त होगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कैबिनेट बैठक से ठीक पहले की, जिसमें राज्य के कर्मचारियों के लिए यह आर्थिक लाभ देने का फैसला लिया गया। इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि मानती है। महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को राहत देने के लिए हमने यह कदम उठाया है। यह वृद्धि उन्हें त्योहारों के मौसम में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।”

राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है, क्योंकि उन्हें महंगाई के बढ़ते बोझ से कुछ राहत मिलेगी। दीपावली के अवसर पर यह घोषणा राज्य कर्मचारियों के लिए एक बड़ा उपहार मानी जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

डॉ सुबोध थवाईत से अस्पताल में की गई हाथापाई ,पुलिस ने दर्ज किया मामला ,वीडियो हुआ वायरल 

Acn18.com/ कोसाबाडी कोरबा स्थित थवाईत नर्सिंग होम के संचालक और सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुबोध थावाइत के साथ मरीज के...

More Articles Like This

- Advertisement -