spot_img

हरियाणा की 90 सीटों पर काउंटिंग:रुझान में उलटफेर, भाजपा को 54 सीटों के साथ बहुमत, कांग्रेस 31 पर आगे; विनेश फोगाट पिछड़ीं

Must Read

Acn18.com/हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

- Advertisement -

जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बा भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई।

लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं।

5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।

भास्कर समेत 13 एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन हरियाणा में जो ट्रेंड है, वो भाजपा के पक्ष में जा रहा है।

दरअसल, 2000 से 2019 तक हरियाणा में हुए 5 विधानसभा चुनाव में दो बार ऐसा हुआ, जब वोटिंग प्रतिशत गिरा या फिर उसमें 1% तक की मामूली बढ़ोतरी हुई। दोनों ही बार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनी। उसका फायदा उस समय सत्ता में रही पार्टी को मिला।

सबका दावा- सरकार बनाएंगे

  • सीएम नायब सैनी: हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी, 8 अक्टूबर को आएगी और पूर्ण बहुमत से आएगी। हमें पूर्ण विश्वास है, हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है।
  • पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा: जब से हमने चुनाव प्रचार शुरू किया है, तब से मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।
  • इनेलो महासचिव अभय चौटाला: ये जो एग्जिट पोल आता है, ये पुराने आंकड़े दिखाते हैं। एग्जिट पोल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी आया था। वहां कांग्रेस की सरकार दिखाई थी, लेकिन बनी बीजेपी की सरकार। जो सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं उनके दावे ध्वस्त हो जाएंगे।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -