Home KORBA जलप्रपात में डूबने से छात्र की मौत,पुलिस जुटी जांच में

जलप्रपात में डूबने से छात्र की मौत,पुलिस जुटी जांच में

0
122

Acn18.com/कोरबा में लेमरु थानांतर्गत देवपहरी जलप्रपात में डूबने से एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक दर्री थाना क्षेत्र का निवासी था,जो अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है,कि पिकनिक मनाने के दौरान वह पानी में नहाने चला गया। तैरने नहीं आने के बाद भी वह पानी में उतर गया जिससे वह डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोग जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद लेमरु थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!