spot_img

पति पत्नी और दो बच्चों ने किया विषपान,एक मासूम की मौत,पत्नी और पुत्री गंभीर,पुलिस जुटी जांच में

Must Read

Acn18.com/छ.ग. के कोरबा जिले में बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत बुंदेली गांव में रहने वाला एक परिवार सामूहिक आत्महत्या करने की मंशा से जहर का सेवन कर लिया। पति पत्नी के साथ ही उनके दो बच्चों ने जहर सेवन कर लिया,जिससे परिवार के पुत्र की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अज्ञात कारणों से पति मधु कश्यप,पत्नी संगीता कश्यप ने अपनी सात वर्षीय पुत्री शिवानी और चार वर्षीय पुत्र शिवम को जहा खिला दिया,उसके बाद दोनों ने भी विषपान कर लिया। मामला सामने आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां शिवम की मौत हो गई। संगीता कश्यप का उपचार जहां कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वहीं परिवार की पुत्री कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा,परिवार ने आखिर किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया विभागीय स्टालों का अवलोकन, अवलोकन के दौरान हितग्राहियों को सामग्री एवं ऋण राशि चेक का वितरण,वॉलीबॉल अकादमी की...

Acn18.com/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल...

More Articles Like This

- Advertisement -