spot_img

रायपुर: एसएसपी ने पहले शराब खरीदी फिर मारा छापा ,बड़ी मात्रा में शराब जप्त

Must Read

रायपुर SSP संतोष कुमार सिंह सादे कपड़ों में शनिवार रात ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने पीने के लिए शराब ऑर्डर कर दी। जैसे ही ढाबे में काम करने वाला लड़का उनके लिए शराब लेकर आया और परोसने लगा, वैसे ही पुलिस ने छापा मार दिया।

- Advertisement -

दरअसल, लंबे समय से ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर SSP जांच करने खुद निकल पड़े। शराब सामने आते ही टीम को सिग्नल दिया और ASP लखन पटले, CSP मणि शंकर चंद्रा पुलिस फोर्स के साथ अंदर घुस गए।

ऐसा न सिर्फ ढाबों, बल्कि कैफे और अन्य जगह भी कार्रवाई की गई। किचन से लेकर गोदाम तक पुलिस ने छानबीन की तो शराब की बोतलें बरामद हुईं। उन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इन ढाबों और कैफे पर मिली शराब

एरिया-36 और द बर्न हाउस नाम के रेस्टोरेंट ओर कैफे है। पुलिस को लंबे समय से यहां से शिकायतें आ रही थी कि यहां अवैध तरीके से शराब और हुक्का पिलाया जाता है। इस बात को कन्फर्म करने के लिए SSP खुद यहां पहुंचकर होटल मैनेजर और स्टाफ को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने एरिया-36 के मैनेजर कामता कश्यप को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। द बर्न हाउस कैफे में आरोपी सूरत जटवार को शराब और हुक्का के साथ गिरफ्तार किया है।

  • तेलीबांधा :

होटल द लिविंग रूम कैफे के संचालक प्रियदर्शनी नगर निवासी राहुल धुप्पड़ को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इसी इलाके में बबलू ढाबा के पास एक आरोपी अमनदीप को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

  • मंदिर हसौद

पुलिस ने पिंटू ढाबा होटल के मालिक जतेंद्र सिंह निवासी शंकर नगर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी इलाके में अभिषेक अग्रवाल को भी शराब पीते पकड़ा गया। पुलिस ने होटल पाजी द पिंड के संचालक मनजीत सिंह पर भी एक्शन लिया है।

  • राजेंद्र नगर

होटल सरदार द किचन के पास विवाद करते पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह रुपया आकाश ध्रुव, प्रफुल्ल भोयर, अनिल खूटे मुकेश दास और पी शिवा राव थे।

ये समान हुआ जब्त

पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 32 पौवा देसी शराब, 8 लीटर अंग्रेजी शराब, 13 लीटर बीयर, 1 किलो तंबाकू, तीन हुक्का पाइप, तीन हुक्का पॉट को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक इन ढाबों और रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ-साथ मालिकों पर भी एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल 5 आरोपियों को आबकारी एक्ट में अरेस्ट किया है। वही 5 पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में एक्शन लिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रोहरा हर किसी ने कहा, याद रखा जाएगा योगदान

Acn18. Com.पत्रकारिता और साहित्य सृजन के माध्यम से अलग-अलग विषयों को उठाने और समाज को जागृत करने वाले पत्रकार...

More Articles Like This

- Advertisement -