spot_img

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने भारतीय जनता पार्टी के बूथ क्रमांक 111 के द्वारा शहर के सिंधु भवन में मन की बात सदस्यता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिंधु भवन में बैठकर मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का सम्मान किया। वहीं बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि विश्व में किसी भी राजनीतिक दल के पास कितने सदस्य नहीं जितने भारतीय जनता पार्टी के पास 18 करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों के आशीर्वाद से ही देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का नरेंद्र मोदी ने कीर्तिमान रचा है। सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव के पूर्व विधायक स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी का स्मरण करते हुए कहा कि लीलाराम भोजवानी और पंडित शिवकुमार शास्त्री ने जनसंघ के समय से जब सरकार बनने की सोच भी नहीं थी। तब जनसंघ का दीप यहां उन्होंने जलाया था। डॉ रमन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी की स्मृति को स्थाई बनाने के लिए वार्ड का नाम या उनकी प्रतिमा की स्थापना के लिए वे 10 लख रुपए की राशि अपने विधायक निधि से देंगे और अन्य मद से राशि लेकर इस वार्ड के विकास के लिए भोजवानी जी के नाम से कार्य करेंगे।

मन की बात सदस्यता के साथ कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने पहुंचे डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के विकास में पिछले 5 साल में जो कमी आई है उसे दूर करेंगे। वहीं वार्डों में पेयजल सप्लाई समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल मिले यह जवाबदारी नगर निगम और सरकार की है जिसका निर्वाहन हम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की झांसी का जिक्र करते हुए यहां महिलाओं द्वारा किये जा रहे जल संरक्षण की सरहाना करते हुए कहा कि नारी शक्ति जल शक्ति को बढा़ती है।
वहीं उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वछता से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। वहीं उन्होंने अपने अमेरिका दौरे को लेकर कहा कि मेरी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने भारत को 3 सौ कलाकृतियों को लौटाया है। इनमें से कई कलाकृति 4 हजार से ज्यादा वर्ष पुरानी है। इनमें तेराकोटा से लेकर भगवान कृष्ण और बुद्ध की कलाकृतियां है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम अपनी विरासत पर गर्व करते हैं तो दुनियाँ भी उसका सम्मान करती है। प्रधानमंत्री ने मन की बात के दौरान बताया कि हमारे देश में 20 हजार से अधिक भाषाएं और बोलियां है। मनकी बात कार्यक्रम अलग-अलग भाषाओं में पहुंच रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को देश के लोगों का काफी समर्थन मिलने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई राज्यों में करोड़ों पौधों का रोपण किया गया। प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह है कि आप भी एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं।
मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस महीने मेक इन इंडिया के 10 साल पूरे हुए है। जिसमें देश ने हर सेक्टर में उन्नति की। वोकल फार लोकल से स्थानीय प्रोडक्ट को बढा़वा मिला है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुछ भी खरीदे वो मेक इंन इंडिया होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने आगामी पर्वों को लेकर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी इशहाक खान उर्फ बाबा का निधन 

कोरबा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और सुन्नी मुस्लिम जमात के पदाधिकारी जुम्मन खान के छोटे भाई इशहाक खान उर्फ बाबा...

More Articles Like This

- Advertisement -