Home KORBA हसदेव नदी में डूबने से युवक की मौत,परिवार में पसरा मातम

हसदेव नदी में डूबने से युवक की मौत,परिवार में पसरा मातम

0
121

Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत देवरमाल गांव में रहने वाले एक युवक की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम सतीश पटेल था। बताया जा रहा है,कि सतीश पटेल नहाने के लिए नदी में गया हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया,कि नहाने के दौरान उसने उनके सामने नदी में डुबकी लगाई,लेकिन काफी देर तक वह बाहर नहीं आया। लोगों ने जब उसकी तलाश शुरु की तब वह पानी में डूबा हुआ मिला। उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनमाा की कार्रवाई पूरी कर ली है। लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दी गई है।

error: Content is protected !!