Home KORBA फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में उपचार के दौरान...

फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

0
125

Acn18.com/कोरबा में हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम उतरदा रेल डबरी निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया,जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम शुभम् पटेल था,जिसने 17 सितंबर को अपने माता पिता की मौजूदगी में यह आत्मघाती कदम उठाया था,जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था,जहां आज सुबह उसने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है,कि मृतक एनटीपीसी में रेलवे में ठेकेदारी का काम करता था। पूछताछ के दौरान पिता ने बताया,कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था,हालांकि उसके परेशान रहने की वजह क्या,थी इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

error: Content is protected !!