Home KORBA 12 घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम प्रदर्शन हुआ समाप्त,मूलभूत...

12 घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम प्रदर्शन हुआ समाप्त,मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 9 गांव के ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम

0
99

Acn18.com/12 घंटे के चक्काजाम के बाद कहीं जाकर पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 9 गांव के ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने कटघोरा-पेंड्रा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। कलेक्टर के तस्वीर के सामने पूजा अर्चना कर ग्रामीण अनोखा प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को मनाने में जुट गया। लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुआ। चक्काजाम प्रदर्शन को रात हो गया,लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। अंत में प्रशासन की तरफ से सोमवार से काम चालू करने के साथ ही 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान कर देने का आश्वासन दिया गया,तब जाकर कहीं ग्रामीणों अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

error: Content is protected !!