spot_img

नागपुर में ऑडी ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बेटे की गाड़ी; कार में बैठा था पर FIR में नाम नहीं

Must Read

महाराष्ट्र के नागपुर में ​​​​​​तेज रफ्तार ​ऑडी कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले के नाम से रजिस्टर्ड है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार (9 सितंबर) रात करीब 1 बजे की है। ऑडी कार पहले एक कार से टकराई। फिर एक बाइक को टक्कर मारी। फिर भी कार रुकी नहीं और आगे जाकर मनकापुर में एक अन्य कार को टक्कर मार दी।

कार में सवार लोगों ने ऑडी का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास रोका। ऑडी में दो लोग सवार थे। उनकी पहचान अर्जुन हावरे और रोनित चित्तमवार के रूप में की गई। पुलिस ने अर्जुन हावरे को गिरफ्तार किया था। हालांकि, थोड़ी देर में उसे बेल भी मिल गई।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कार में भाजपा नेता का बेटा संकेत बावनकुले भी बैठा था। हालांकि, FIR में उसका नाम नहीं है। पुलिस ने सिर्फ अर्जुन और रोनित को आरोपी बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि संकेत घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन हावरे कार चला रहा था। वह संकेत का दोस्त और पेशे से इंजीनियर है। रोनित चित्तमवार बिजनेसमैन है। वह अर्जुन के बगल में बैठा था। कार एक बीयर बार से लौट रही थी। दोनों आरोपियों के ब्लड सैंपल अल्कोहल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।

कांग्रेस का आरोप- भाजपा नेता का बेटा नशे की हालत में था विपक्ष का आरोप है कि कार भाजपा नेता का बेटा चला रहा था। महाराष्ट्र कांग्रेस ने X पर घटना का CCTV फुटेज शेयर करते हुए लिखा, ‘नागपुर में भाजपा के एक सीनियर नेता के बेटे ने आधी रात को नशे की हालत में चार-पांच कारों को टक्कर मार दी, जिसके बाद पूरा होम डिपार्टमेंट उस लड़के को बचाने और छुपाने में लग गया। क्या कानून व्यवस्था सिर्फ आम जनता को प्रताड़ित करने के लिए है?

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -