Home KORBA शराब के नशे में शहर के भीतर पहुंचा ट्रक,गणेश पंडाल को तोड़ते...

शराब के नशे में शहर के भीतर पहुंचा ट्रक,गणेश पंडाल को तोड़ते हुए डिवाईडर को किया क्षतिग्रस्त,आक्रोशित लोगों ने कर दी पिटाई

0
127

Acn18.com/कोरबा में बीती रात सीतामणी मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त एक ट्रक चालक भारी भरकम वाहन को शहर के भीतर लेकर पहुंच गया। चालक ने पहले तो मुख्य मार्ग पर बने गणेश पंडेल को क्षतिग्रस्त किया फिर डिवाईडर को नुकसान पहुंचाया। आक्रोशित लोगों ने उसे वाहन से उतारी और जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने स्थिती को संभाला। इस घटना में राहगीर और बच्चे बाल बाल बच गए। वाहन चालक ने भी शराब पीने की बात कुबूल की और नशा अधिक होने के कारण शहर के भीतर घुसने की बात कही। पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया। बताया जा रहा है,कि ट्रक केमिकल लेकर हरियाणा से बालको आ रहा था। फिलहाल जनहानी नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!